Quote

जागतिक महिला दिवस

भारत भूमि, जगत जननी,
भारत माता है महिला |

सरयू त्रिवेणी यमुना गंगा गोदावरी
वसुधरा की पावन नदिया है महिला
अहिल्या अनुसुइया तारा कुंती मंदोदरी
सभी पांच पावन कन्याएं है महिला |

रानी पद्मावती रानी कर्मावती
झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई है महिला
रजिया सुल्ताना रानी कर्णावती
सोने पे सुहागा सरोजिनी नायडू है महिला |

महाश्वेता मीरा बाई महादेवी अरुंधति
स्ट्रीतज्ञ आद्य शिक्षित सावित्री बाई है महिला
इंद्रा आहूजा नीरा वाडिया चंद्रा कोचर
ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी है महिला |

प्रतिभा पाटिल इंदिरा शीला दीक्षित सोनिया
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला है महिला
उड़न परी उषा, सायना नेहवाल
प्रथम आई पी एस किरण बेदी है महिला |

नूतन शबाना आशा दुर्गा सुधा चंद्रन
भारत रत्न लता दीदी है महिला
“मार्च जागतिक महिला दिवस” के अवसर पर
“कमलाप्रसाद शर्मा” का अभिवादन स्वीकारे सभी महिला |